कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। यही वजह है कि रणबीर की बहन अपनी कजिन्स करिश्मा और करीना कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर से 2 साल बड़ी हैं। बॉलीवुड की दुनिया से दूर रिद्धिमा के सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में खुद को स्थापित किया। आज वह जाने माने ब्रांड 'आर ज्वेलरी' की मालकिन हैं। अपने इस बिजनेस से वह तगड़ी कमाई भी करती हैं।
Riddhima Kapoor-Bharat Sahni- लाइमलाइट से दूर रहती हैं रिद्धिमा कपूर, जानें भरत संग कैसे हुई प्यार की शुरुआत
रिद्धिमा ने आज ही के दिन भरत साहनी को अपना हमसफर चुना था। आइए जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। रिद्धिमा और भरत की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके चार वर्ष बाद साल 2001 में दोनों की मुलाकात मुंबई में एक बार फिर हुई। इस मुलाकात में दोनों के बीच बातचीत हुई और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हो गई। आगे चलकर यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
Filmy Wrap: भारत की झोली में ऑस्कर के तीन नामांकन और फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी
भरत की स्कूलिंग दिल्ली के वसंत विहार में स्थित मॉर्डन स्कूल से हुई। बाद में वो हायर स्टडीज के लिए आहियो, अमेरिका चले गए। उन्होंने फाइनेंस और मार्केटिंग में बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। भरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो फैमिली संग अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।
Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम