फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riddhima Kapoor-Bharat Sahni- लाइमलाइट से दूर रहती हैं रिद्धिमा कपूर, जानें भरत संग कैसे हुई प्यार की शुरुआत

Wed, 25 Jan 2023 05:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor Bharat Sahni wedding anniversary Know about their Love Story
रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। यही वजह है कि रणबीर की बहन अपनी कजिन्स करिश्मा और करीना कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर से 2 साल बड़ी हैं। बॉलीवुड की  दुनिया से दूर रिद्धिमा के सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में खुद को स्थापित किया। आज वह जाने माने ब्रांड 'आर ज्वेलरी' की मालकिन हैं। अपने इस बिजनेस से वह तगड़ी कमाई भी करती हैं।


Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी

Riddhima Kapoor Bharat Sahni wedding anniversary Know about their Love Story
रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धिमा ने आज ही के दिन भरत साहनी को अपना हमसफर चुना था। आइए जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। रिद्धिमा और भरत की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके चार वर्ष बाद साल 2001 में दोनों की मुलाकात मुंबई में एक बार फिर हुई। इस मुलाकात में दोनों के बीच बातचीत हुई और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हो गई। आगे चलकर यही दोस्ती प्यार में बदल गई। 
Filmy Wrap: भारत की झोली में ऑस्कर के तीन नामांकन और फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Riddhima Kapoor Bharat Sahni wedding anniversary Know about their Love Story
रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब पांच साल तक डेट के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। 25 जनवरी 2006 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। दोनों की एक बेटे है, जिसका जन्म साल 2011 में हुआ था। भारत पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वियर वैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। 
Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor Bharat Sahni wedding anniversary Know about their Love Story
रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

भरत की स्कूलिंग दिल्ली के वसंत विहार में स्थित मॉर्डन स्कूल से हुई। बाद में वो हायर स्टडीज के लिए आहियो, अमेरिका चले गए। उन्होंने फाइनेंस और मार्केटिंग में बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। भरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो फैमिली संग अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।
Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed