संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ शानदार रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में खूब उथल-पुथल हुई। संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। मान्यता दत्त से शादी करने से पहले संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की थी। जबकि संजय दत्त की पहली शादी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा के साथ हुई थी। ऋचा शर्मा और संजय दत्त की एक बेटी हैं त्रिशाला। संजय अपनी पहली पत्नी से बहुत प्यार करते थे। आज ही के दिन रिचा 10 दिसंबर 1996 को ऋचा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं।
2 of 6
Richa Sharma
- फोटो : instagram
रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया था । लेकिन खबर की मानें तो दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ। रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनके पति का माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर चल रहा है ।
3 of 6
sanjay dutt
- फोटो : social media
रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं । मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे तलाक देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा नहीं। मैंने भी उनसे कहा कि मैं भी तुम्हें तलाक नहीं देना चाहती। बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी ।'
4 of 6
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
रिचा अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि उनको दोबारा ट्यूमर हो गया है । इसके बाद रिचा को फिर न्यूयॉर्क जाना पड़ा । रिचा और संजय के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि आखिरकार उन्हें तलाक लेना पड़ा । एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था
मूवी मैगजीन से बात करते हुए संजय ने कहा था, 'रिचा की बीमारी की वजह से हमारी शादी नहीं टूटी । ये गलत आरोप हैं । मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए प्यार करना बंद कर दे क्योंकि उसके बाल झड़ने लगे थे । रिचा के साथ मेरा रिश्ता खत्म हो चुका है । हम अब कभी साथ नहीं आ सकते हैं । मुझे रिचा से कोई शिकायत नहीं है लेकिन उसके पैरेंट्स का हमें अलग करने में पूरा हाथ था ।'