बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। जब से उन्होंने बसपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया है लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से रणदीप हुड्डा को सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया है।
यूएन की सीएमएस से बाहर रणदीप
अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने उनके जोक को अश्लील और जातिवादी बताया है। वहीं, खबर है कि रणदीप को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर के पद से हटा दिया है।
ऋचा चड्ढा ने की निंदा
अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी रणदीप के भद्दे मजाक की निंदा की है। बता दें कि एक ट्वीट में इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा और ऋचा चड्ढा को टैग किया गया। सभी से पूछा गया कि क्या वो इस वीडियो की निंदा करती हैं, जिसके जवाब में अभिनेत्री ऋचा ने ट्वीट किया।
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने रणदीप हुड्डा द्वारा मायावती पर की गई टिप्पणी को अश्लील और जातिवादक करार दिया है। उन्होंने लिखा कि 'यह काफी घटिया मजाक है। यह जातिवाद टिप्पणी है। इस तरह का अश्लील मजाक नहीं किया जाना चाहिए।'
3 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं, सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला है और वीडियो में की गई टिप्पणियों को 'आपत्तिजनक' पाया गया है। इसे देखते हुए गंभीर फैसले लिया गया है।
4 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : Social media
इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।
5 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : Social media
बता दें कि ये वीडियो 2012 का बताया जा रहा है, जो पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणदीप हुड्डा को निशाने पर लिया है और माफी मांगने की बात कही है।