मां के कहने पर सेक्स वर्कर बनी थी ये हीरोइन, एडल्ट फिल्में कर कमाई शोहरत और बनीं साउथ की शकीला
पिछले दिनों शकीला के लुक में ऋचा चड्ढा की पहली फोटो भी सामने आई थी । 44 साल की शकीला ने अपनी जिंदगी में ऐसा क्या किया जो अब उनपर फिल्म बनने जा रही हैं । शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं । उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं ।
शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । फिल्म में शकीला ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया था । चेन्नई में जन्मीं शकीला का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा । शकीला ने सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ाई की । वो पढ़ने में बिल्कुल अच्छी नहीं थीं । कई बार कलास में फेल भी हुईं ।
हां, इतना जरूर था कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने की वजह से उनकी इंग्लिश जरूर अच्छी थी । बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था । शकीला, साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता को अपना आइडल मानती हैं। सिल्क ने भी साउथ में कई एडल्ट फिल्में की हैं । शकीला ने स्मिता की राह पर चलकर ही एडल्ट फिल्में करना शुरू किया था । जिससे वो अपने 6 भाई-बहन और मां को पाल सकें ।