{"_id":"5b62ce684f1c1b9c3e8b4b37","slug":"after-sanju-film-ranbir-kapoor-changed-his-look-completely-it-will-leave-you-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के हिट होते ही बुढ़ापे की कगार पर पहुंचे रणबीर,तस्वीर को देखकर टूट सकता है लड़कियों का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के हिट होते ही बुढ़ापे की कगार पर पहुंचे रणबीर,तस्वीर को देखकर टूट सकता है लड़कियों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
'संजू' फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनते ही रणबीर कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। रणबीर के लिए न केवल ऑफर्स की लाइन लग गई है बल्कि हर कोई उन्हें मुंह मांगी फीस देने के लिए भी तैयार है। इस बीच रणबीर कपूर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप उन्हें बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे।
Ranbir Kapoor
इस तस्वीर में रणबीर अपने से दोगुनी उम्र के बुजुर्ग लग रहे हैं। फोटो में रणबीर का हुलिया पूरी तरह से अलग है। सफेद बाल और फ्रंच कट दाढ़ी में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि रणबीर का यह लुक उनकी किसी फिल्म का तो हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है।
A post shared by RanbirKapoor_Fans_Zone (@ranbirkapoor_fans_zone) on
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर का यह लुक एक विज्ञापन के लिए अपनाया है। इस वायरल तस्वीर के साथ ही रणबीर की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह सफेद शर्ट पहने हुए बैठे है। इस शर्ट पर रिनॉल्ट का लोगो भी बना हुआ है। कहा जा रहा है इस विज्ञापन में रणबीर सेल्समैन बने हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं कि वह किरदार में ढलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
A post shared by bollywood info (@bollywood_info___) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
आपको बता दें, रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में है। इस बीच रणबीर की बुल्गारिया से एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह बिग बी के साथ 'एमआई6' देख रहे हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। अफेयर की खबरों के बीच यह दोनों स्टार्स अक्सर एक साथ देखे गए जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिली।