सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी यूरोप यात्रा सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस ट्रिप के बाद से दावा किया गया कि सुशांत बदल गए थे। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है आखिर इस ट्रिप के दौरान क्या हुआ था। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसे लेकर कई खुलासे किए हैं। हालांकि इस इंटरव्यू को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter-@itsSSR
चलिए आपको बताते हैं इस यूरोप ट्रिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने क्या कुछ बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा है, ''जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली क्योंकि वो हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।''
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
रिया आगे बताती हैं, ''जब हम पेरिस में उतरे, तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। ट्रिप पर जाने से पहले वो काफी खुश थे, वो अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे। पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वो काफी खुश नजर आए। जब हम इटली पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का माहौल था।''
4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
रिया कहती हैं कि कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने मुझसे कहा सब ठीक है। बाद में सुशांत ने कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा यह बुरा सपना हो सकता है। इसी के बाद से सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से बाहर निकलने से घबराने लगे। शायद 2013 में सुशांत के साथ कुछ हुआ था, जब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है, उन्होंने ही सुशांत को दवाई के बारे में बताया था।
5 of 5
यूरोप ट्रिप और पेंटिंग का रहस्य
- फोटो : file photo
इससे पहले भी रिया ने दावा किया था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे। यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। जब रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं।