फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मीडिया को देखकर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

Thu, 08 Oct 2020 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty was spotted at Santacruz police station day after actress granted bail by the Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

बुधवार (7 अक्तूबर, 2020) को कोर्ट ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को सशर्त जमानत दे दी थी। इसके बाद गुरुवार को रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज पुलिस स्टेशन नजर पहुंचीं। जहां वो मीडिया के कैमरों में कैद हुईं, हालांकि रिया ने मीडिया को देखकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। याद दिल दें कि बुधवार को रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी।

Rhea Chakraborty was spotted at Santacruz police station day after actress granted bail by the Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

दरअसल, जमानत शर्तों में से एक अनुसार, रिया चक्रवर्ती को 10 दिनों तक अपने घर के नजदीकी पुलिस स्टेशन में सुबह 11 से शाम 5 के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही रिया का पासपोर्ट भी जब्त किया गया था और साथ ही रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए भी मंजूरी लेनी पड़ेगी। इसी के चलते रिया को अगले 10 दिनों तक पुलिस स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।

Rhea Chakraborty was spotted at Santacruz police station day after actress granted bail by the Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

याद दिला दें कि बुधवार को रिया चक्रवर्ती को बेल देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा, 'वो ड्रग डीलरों के किसी रैकेट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कथित तौर पर हासिल किए हुए ड्रग्स किसी और को पैसे बनाने या किसी और मकसद से नहीं दिए हैं। उनका कोई आपराधिक अतीत नहीं रहा है, इसलिए इस बात को मानने की वाजिब वजहें हैं कि जमानत पर रहने के दौरान वे कोई अपराध नहीं करेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty was spotted at Santacruz police station day after actress granted bail by the Bombay High Court
सतीश मानशिंदे - फोटो : फाइल फोटो

वहीं रिया और उनके भाई शौविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत मिलने के बाद कहा, "हम उच्च न्यायलय द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले से खुश हैं। अदालत ने हमारी दलीलों को स्वीकार किया, जो तथ्य पर आधारित हैं।" रिया के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि रिया की ओर से अन्य अभियुक्तों यानी घर में काम करने वालों को शरण देने की बात गलत है, क्योंकि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके घर पर ही रहते थे।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty was spotted at Santacruz police station day after actress granted bail by the Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

गौरतलब है कि रिया को कानून की धारा 8C, 22, 27A, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ ड्रग्स की तस्करी, ड्रग्स लेने के लिए बरगलाने और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि रिया के वकील ने अदालत में दावा किया था  कि रिया के पास से किसी भी नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई है। वहीं एनसीबी के वकील का कहना था कि इस कानून का उद्देश्य ही युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed