अभिनेता रणबीर कपूर गुरुवार को मुंबई में मस्ती के मूड में नजर आए। हाल के दिनों में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के तनाव भरे दिनों के बाद ये पहला मौका है जब रणबीर ने न सिर्फ सार्वजनिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि फोटोग्राफरों के अनुरोध पर थोड़ी देर रूक कर अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई। यहां वह जिस साइकिल के साथ दिख रहे हैं, उसकी भी अपनी एक अलग कहानी है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार की सुबह रणबीर अपनी मां के साथ बांद्रा में नजर आए। नीतू कपूर के साथ अपने पुश्तैनी बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे रणबीर कपूर काफी सहज दिखे। कृष्णा राज नामक इस बंगले का नाम राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है। बंगले का इन दिनों जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंगले में चल रहे काम का जायजा लेने के बाद मां बेटे बाहर निकले तो वहां तब तक लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। नीतू कपूर तो वहां से गाड़ी लेकर निकल गईं लेकिन, रणबीर कपूर ने एक कमाल की साइकिल वहां से ली और उसी पर चल निकले। बांद्रा की ढालों से होकर गुजरते हुए रणबीर ने साइकिल की सवारी का खूब आनंद लिया।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साइकिल को करीब से देखने पर पता चलता है कि ये काफी महंगी साइकिल है और भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। 60 हजार की साइकिल पर निकले 38 साल के रणबीर अरसे बाद अपने घर से बाहर दिखे हैं और वह भी बिना आलिया भट्ट के। आलिया भट्ट और रणबीर को हाल के दिनों में कम ही साथ में देखा गया है।
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। और, इससे उबर कर अब वह निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हो चुकी हैं। रणबीर कपूर ने भी अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। दोनों की एक साथ बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में भी डिजनी इंडिया की तरफ से जल्द ही किसी बड़े एलान की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें: मां लक्ष्मी को आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा मानती हैं सलमा हायेक, अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल