Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy

विवेक ओबेरॉय: बॉलीवुड की पावरफुल लॉबी ने किया था अभिनेता का करियर तबाह? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 16 Nov 2026 02:00 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

  • विवेक ने एक बार फिर उस दौर को याद किया है, जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था।
  • अभिनेता ने बताया कि इंडस्ट्री की एक ताकतवर लॉबी उनके खिलाफ हो गई थी।
  • सिर्फ इतना ही नहीं, उस समय उन्हें काफी अकेलापन, गुस्सा और कड़वाहट महसूस होती थी।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
विवेक ओबेरॉय, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक बार फिर अपने पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। साल 2003 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़े विवाद के बाद अभिनेता की जिंदगी और करियर में काफी उथल-पुथल मची थी। अब वर्षों बाद विवेक ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


विवेक का कहना है कि उस विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री की एक ताकतवर लॉबी उनके खिलाफ हो गई थी। हालात ऐसे बन गए थे कि फिल्में सफल होने और अवॉर्ड जीतने के बावजूद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। यहां तक कि जिन लोगों ने शुरुआत में उनका साथ देने का वादा किया था, उन्होंने भी बाद में उनसे दूरी बना ली।
विज्ञापन
Trending Videos

Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय ने कही ये बात
दरअसल, विवेक ओबेरॉय हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि उस समय उन्हें काफी अकेलापन, गुस्सा और कड़वाहट महसूस होती थी।

उनके मुताबिक, उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाई थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा। विवेक ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि उनके खिलाफ एक ऐसा माहौल बना दिया गया था, जिसकी वजह से लोग उनके साथ काम करने से डरने लगे थे।
विज्ञापन

Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama
महिलाओं के सम्मान के लिए उठाई थी आवाज
विवेक ने उस दौर को याद करते हुए कहा, 'मेरी जिंदगी का वह बेहद अंधकारमय समय था। मैंने एक चीज के लिए आवाज उठाने की कोशिश की थी। मेरी सोच थी कि कुछ सीमाएं होती हैं, जिन्हें पार नहीं करना चाहिए। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उनके साथ एक खास तरीके से व्यवहार होना चाहिए। मुझे जो गलत लगा, उसके खिलाफ मैं खड़ा हुआ और इसके बाद मुझे काफी परेशान किया जाने लगा।'

सफल फिल्में देने के बावजूद नहीं मिल था काम
विवेक ने कहा, 'सफल फिल्में देने, हिट देने और अवॉर्ड जीतने के बावजूद एक बहुत ताकतवर लॉबी हावी हो गई थी। मैं ऐसा इंसान बन गया था, जिसके साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। जिन फिल्मों को मैं साइन कर चुका था, उनसे भी लोग पीछे हटने लगे। वे कहते थे कि माफ करना, अब मैं तुम्हारे साथ काम नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
विवेक ओबेरॉय-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने का किया दावा
विवेक ने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने शुरुआत में उनका साथ देने का वादा किया था, लेकिन कुछ हफ्तों बाद वे भी पीछे हट गए। अभिनेता के मुताबिक, 'उन्होंने पहले मुझसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो, तुम सही हो और हम तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे। लेकिन कुछ हफ्तों बाद उन्होंने कहा कि मुझे अंडरवर्ल्ड से फोन आया है। गैंगस्टर मुझे धमकी दे रहे हैं कि अगर मैंने तुम्हारे साथ फिल्म की तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा।'

विवेक ने कहा कि वे लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर डर गए थे, इसलिए उन्होंने भी उनसे दूरी बना ली। अभिनेता के मुताबिक, उस समय उनके पास हालात को बदलने का कोई रास्ता नहीं था।

गुस्से, शराब में बीता मुश्किल दौर
विवेक ने माना कि इस पूरे घटनाक्रम का असर सिर्फ उनके करियर पर ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा। वह अंदर से काफी टूट गए थे और उनके मन में गुस्सा, कड़वाहट भर गई थी। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत बुरे दौर से गुजरा। मेरे अंदर बहुत गुस्सा था। शराब, खुद से नफरत और एक ऐसा गुस्सा था, जिसे मैं सही दिशा नहीं दे पा रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसके साथ क्या करूं।'

Vivek Oberoi Recalled Once Bollywood Powerful Lobby Worked Against Him Salman Khan Aishwarya Rai Controversy
विवेक ओबेरॉय, सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या था सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़ा पूरा विवाद?
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच विवाद की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। उस समय विवेक का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐश्वर्या इससे पहले सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। 1 अप्रैल, 2003 को विवेक ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि सलमान ने उन्हें एक रात में 41 बार फोन किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवेक ने यह भी आरोप लगाया था कि सलमान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कहा था।

हालांकि, सलमान खान ने इन आरोपों से इनकार किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों अभिनेताओं के बीच विवाद काफी सुर्खियों में रहा। विवेक कई बार इस घटना को अपने करियर के लिए बड़ा झटका बता चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने उस दौर को याद करते हुए बताया है कि इसका असर उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर पर कितना गहरा पड़ा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने यश के रावण के बहनोई विद्युत जीव का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed