नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2018 में आई इस सीरीज के पहले भाग को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, साल 2020 में आए इसके दूसरे भाग को भी दर्शकों ने काफी सहारा था।
इस सीरीज के बाद अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में रात अकेली है, घूमकेतु और सीरियस मैन जैसी फिल्में शामिल है। वहीं, बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन खुले तौर पर ओटीटी कंटेंट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के गिरते स्तर पर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। ऐसे में अब नवाजुद्दीन ने बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि वह अब वेब सीरीज के लिए काम नहीं करेंगे।
2 of 5
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह मंच अनावश्यक शो के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है। हमारे पास या तो ऐसे शो हैं, जो देखने लायक नहीं या ऐसे शो सीक्वल जिनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स में काम किया, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का एक उत्साह और चुनौती थी। लेकिन अब वह ताजगी चली गई है।
3 of 5
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह बड़े प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं के लिए रैकेट बन गया है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तथाकथित सितारे हैं। बॉलीवुड में प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने ओटीटी प्लोटफॉर्म के सभी बड़े खिलाड़ियों के साथ आकर्षक सौदे किए हैं। असीमित कंटेंट बनाने के लिए निर्माताओं को भारी कीमत में मिलती है। हालांकि, मात्रा ने गुणवत्ता को मार डाला है।"
4 of 5
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि वह अब ओटीटी शो साइन अप नहीं करेंगे। अभिनेता ने कहा, "जब मैं उन्हें देखने के लिए सहन नहीं कर सकता तो मैं उनमें काम कैसे कर सकता हूं?
5 of 5
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही टीकू और शेरू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।