Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज
'सैम बहादुर'
बीते वर्ष पहली दिसंबर को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शक अभिनेता के अभिनय के कायल हो गए। देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब ये फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म जी5 पर देख सकते हैं।
'एनिमल'
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूटी। अब ये फिल्म ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। ओटीटी पर ये फिल्म मूल फिल्म से आठ मिनट ज्यादा अवधि की भी होगी।
'कर्मा कॉलिंग'
रवीना टंडन दर्शकों के लिए गणतंत्र दिवस पर एक तोहफा लेकर आ रही हैं। उनकी वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' भी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर रिलीज हो रही है। ये सीरीज अमेरिकन टीवी शो रिवेंज पर आधारित है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Laapataa Ladies Trailer: आमिर-किरण की लापता लेडीज का ट्रेलर जारी, दुल्हन की अदला बदली देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
'नेरु'
इसके अलावा अगर आप साउथ सिनेमा के शौकीन हैं तो 'नेरु' भी देख सकते हैं। यह मलयालम कोर्टरूम ड्रामा है। इसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। इस फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जनवरी को हिंदी में स्ट्रीम हो रही है।
Love & War: प्रेम कहानी में युद्ध का तड़का लगाएंगे भंसाली, आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म लव एंड वॉर का एलान