अगर आप की उम्र 45 साल से अधिक है, आप फिटनेस फ्रीक हैं और बहुत ज्यादा कसरत वगैरह करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। ये सबक है मशहूर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लेकिन काम आपके भी आ सकते हैं। जिम जाने वालों को दिल का दौरा पड़ने के रेमो से पहले भी कई मामले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सामने आ चुके हैं। लेकिन, रेमो की किस्मत अच्छी रही कि उन्हें समय रहते इलाज मिल गया।
2 of 6
रेमो डिसूजा
- फोटो : टीवी शो
46 साल के रेमो डिसूजा को अब तक यकीन नहीं हो रहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में इतनी गंभीर हालत में रहना पड़ा। वह बताते हैं कि उस दिन भी हर दिन जैसा ही था। नाश्ता किया और फिर जिम करने चले गए। वार्मअप के दौरान ही सीने में दर्द होने लगा। दर्द जब ज्यादा बढ़ा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टर ने बताया कि रेमो को हार्ट अटैक आया है।
3 of 6
रेमो डिसूजा-लिजेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
रेमो अब पहले से काफी बेहतर हैं और डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। घटना वाले दिन को याद करते हुए रेमो कहते हैं, 'जिम में जाकर वार्मअप करते हुए अचानक से मेरे सीने में दर्द शुरू हुआ। मैंने इसे एसिडिटी का दर्द समझा और पानी पिया। लेकिन, जब दर्द कम नहीं हुआ तो हम अस्पताल की ओर दौड़े और डॉक्टर ने बताया कि मुझे एक बड़ा हार्ट अटैक आया था।'
4 of 6
रेमो डिसूजा
- फोटो : टीवी शो
रेमो डिसूजा धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा नमकीन, ज्यादा मीठा और ज्यादा तैलीय खाना न खाने की सलाह दी है। रेमो का कहना है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने का समय लग सकता है। तब तक वह सिर्फ आराम करेंगे। अपनी सेहत ठीक होने के लिए रेमो अपने प्रशंसकों का बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें लोगों की दुआओं और प्रार्थनाओं ने ही बचाया है।
5 of 6
रेमो डिसूजा, लिजेल डिसूजा, सलमान खान
- फोटो : Instagram
सबसे बड़ा धन्यवाद रेमो डिसूजा करते हैं अभिनेता सलमान खान का। सलमान और रेमो ने एक साथ फिल्म 'रेस 3' में काम किया है। रेमो कहते हैं, 'मैंने उनके साथ काम किया है और मैं जानता हूं कि वह दिल से बहुत अच्छे हैं। मैं सलमान से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करता। लेकिन, मेरी पत्नी और सलमान एक दूसरे के बहुत करीब हैं। जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद ही मेरी पत्नी लिजेल ने उन्हें फोन किया। मैं छह दिन तक अस्पताल में रहा और इस बीच सलमान ने पूरा ख्याल रखा कि अस्पताल में मेरी अच्छी देखभाल हो। वह व्यक्तिगत तौर पर डॉक्टरों से भी बात करते रहे।'