बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कुछ दिन पहले ही अस्पताल से वापस लौटे हैं। रेमो को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन चले इलाज के बाद रेमो घर वापस लौट आए हैं। रेमो के ठीक होने के बाद उनकी पत्नी लिजैल ने कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे लोगों का शुक्रिया अदा किया है। लिजैल के शुक्रिया अदा करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का नाम भी शामिल है।
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजैल ने सलमान खान का किया धन्यवाद, बोलीं- 'भाई आप फरिश्ता हो जो...'
लिजैल ने क्रिसमस के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रेमो के साथ की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लिजैल रेमो को गले लगाकर सुकून से आंखें बंद कर लेटी हैं। रेमो भी अपनी पत्नी को बड़े प्यार से पड़े हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिजैल ने सलमान खान और मुंबई में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।
लिजैल ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तक का मेरा सबसे सबसे सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट... इस पल को मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। भावनात्मक उतार चढ़ाव भरे हफ्ते के बाद तुम्हें गले लगा रही हूं। मैं जानती हूं कि मैं तुम्हारे सामने किसी सुपरवुमन की तरह बर्ताव करती हूं लेकिन अचानक से मुझे किसी छोटे बच्चे जैसा महसूस हुआ था जो कहीं खो गया है। जिस एक बात पर मुझे भरोसा था वो या तो ईश्वर था या फिर तुम्हारा वो वादा कि तुम किसी योद्धा की तरह लड़कर लौट आओगे।
लिजैल ने आगे लिखा, 'मैं वाकई में कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर और नर्सेस का शुक्रिया अदा करती हूं।' आगे लिजैल ने सलमान यूसुफ के साथ ही उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने उनका सपोर्ट किया था और उनके साथ अस्पताल में पूरे समय रहे। इसके आगे उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मैं दिल की गहराई से सलमान खान को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मेरे लिए इमोशनल सपोर्ट रहे हैं। बहुत बहुत शुक्रिया भाई आप एक फरिश्ता हो जो हमेशा मौजूद रहते हो।'
View this post on Instagram
बता दें कि रेमो डिसूजा सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कोई खास कारोबार नहीं किया था। इसके अलावा रेमो एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
पढ़ें: Coolie No 1 को लेकर वरुण-सारा का जमकर उड़ रहा मजाक, मीम्स देख छूट जाएगी हंसी