2 अप्रैल को रेमो डिसूजा अपना जन्मदिन मनाते हैं। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। इस दौरान रेमो ने कई मुसीबतों का सामना किया। वहीं रेमो को कई बार उनके लुक्स को लेकर भी लोगों ने नकार दिया। ऐसे में आज जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं रेमो की जिंदगी के फर्श से अर्श तक के सफर के बारे में।
रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरू में हुआ था। रेमो के पिता नेवी में अफसर थे। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन रेमो के परिवार को ये बात कुछ खास पसंद नहीं आई। वहीं रेमो ने अपना फैसला नहीं बदला और अपनी किस्मत को आजमाने मुंबई आ गए।
3 of 6
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो ने एक डांस रियलिटी शो में अपने स्ट्रगल का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्हें कई डांस ऑडिशन्स में रिजेक्ट किया गया। इसकी वजह उनका डांस नहीं बल्कि उनका लुक रहा। रेमो ने बताया कि कोरियोग्राफर्स उनका डांस देखे बिना उनके लुक्स से ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया करते थे। लेकिन रेमो ने अपना विश्वास नहीं टूटने दिया।
4 of 6
Shah rukh Khan, Remo DSouza
- फोटो : amar ujala mumbai
रेमो ने बताया कि एक बार जब वो कोरियोग्राफर अहमद खान के पास अपना ऑडिशन देने गए थे तो उन्होंने अपना डांस शुरू करने से पहले अहमद खान से कहा था, प्लीज लुक नहीं मेरा डांस देखिएगा। रेमो का ऐसा अनुरोध सुनकर अहमद खान भी हैरानी में पड़ गए थे। रेमो ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि जब बॉलीवुड में डार्क डांसर को कैमरे के सामने आने की अनुमति नहीं होती थी, लेकिन उनकी प्रतिभा के कारण ही उन्हें शाहरुख के पीछे पंक्ति में डांस करने का मौका मिला था।
5 of 6
Remo D’souza
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे- धीरे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते गए। आज रेमो की गिनती दिग्गज कोरियोग्राफर्स में होती है। बता दें कि रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं हाल ही में रेमो की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भी रिलीज हुई थी।