वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कई सितारे आगे आए और पीएम मोदी रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की। बॉलीवुड अभिनेत्री और समाज कल्याण में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। इन्होंने ने पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक सहायता की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने एक और संस्था में आर्थिक सहयोग किया है। प्रियंका ने ये सहायता उन महिलाओं की है जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।
पीएम मोदी रिलीफ फंड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इन महिलाओं की आर्थिक मदद, दिए इतने लाख रुपये
इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में प्रियंका ने एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका कह रही हैं- 'हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर (76.3 लाख रुपये) डोनेट कर रहे हैं।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
वीडियो में प्रियंका आगे कह रही हैं- 'अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो उन्हें सामने लेकर आइए। उनकी कहानी हमारे साथ साझा करिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटा बिजनेस करती हैं। इस माहौल में हम सब एक साथ हैं।'
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था- 'दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते हैं जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
'उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी राशि छोटी नहीं होती छोटी। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी रिलीफ फंड के अलावा यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका और गूंज में भी आर्थिक मदद की है।
सुष्मिता सेन के भाई ने पत्नी संग सोशल मीडिया पर शेयर की निजी तस्वीरें, अब हो रहे ट्रोल