20 साल से चले आ रहे काला हिरण मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान हो चुका है। जमानत पर फैसला आना बाकी है। अपने पूरे करियर के दौरान कई हसीनाओं से सलमान को मोहब्बत हुई। हर बार वो खुलकर अपने प्यार का इजहार भी करते रहे, लेकिन शादी की बात आते ही चुप्पी साध लेते।
सलमान खान के पुराने इंटरव्यूज देखने और पढ़ने पर मालूम चलता है कि सलमान खान को अपनी सजा का अंदाजा पहले से ही था। यही वजह रही कि आज तक उन्होंने शादी नहीं की। संगीता बिजलानी से लेकर कटरीना कैफ तक अगली स्लाइड में जानते हैं उन सभी मॉडल-एक्ट्रसेज से सलमान के रिश्तों के बारे में....
संगीता बिजलानी को सलमान की सबसे पहली गर्लफ्रेंड माना जाता है। हालांकि संगीता ने बाद में क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी कर ली थी। अब सलमान और संगीता काफी अच्छे दोस्त हैं। उनके बाद सोमी अली की एंट्री हुई। 8 साल के बाद ये रिश्ता भी टूट गया।
सोमी को डेट करने के बाद सलमान का नाम जुड़ा ऐश्वर्या राय से जुड़ा। 1998 में काला हिरण मामला सामने आया और 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम से ऐश्वर्या राय और सलमान के बीच प्यार गहरा हुआ। मगर 2002 में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की प्रेम कहानी का अंत हो गया। ऐश्वर्या के बाद हुबहू उन्हीं के जैसी दिखने वाली न्यूकमर स्नेहा उल्लाल के साथ सलमान का नाम जुड़ा।
स्नेहा के बाद कटरीना कैफ के साथ सलमान की नजदीकियां बढ़ी। सलमान ने कई मौकों पर कटरीना से अपने प्यार का इजहार भी किया। कटरीना सलमान की फैमिली के साथ भी नजर आने लगी। माना जाता है कि रणबीर कपूर से नजदीकियों के चलते कटरीना और सलमान का ब्रेकअप हो गया। अब सलमान का नाम रोमानियन एक्टर और एंकर यूलिया वेंतुर के साथ जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि सलमान ने गुपचुप तरीके से यूलिया से शादी कर ली है, लेकिन इसमें सच्चाई नजर नहीं आती।