दिग्गज अदाकारा रेखा जहां कहीं भी जाती हैं सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने अपना एनुअल कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान रेखा से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए।
कैलेंडर लॉन्च में रेखा का दिखा नया लुक, विद्या बालन-सनी नियोनी सहित ये सितारे आए नजर
रेखा की कांजीवरम साड़ी काफी मशहूर है। वो अक्सर गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आती हैं। रेखा ने इस बार कांजीवरम साड़ी नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी कैरी की। साथ ही उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज पहनी थी। फंकी ईयररिंग्स के साथ रेड लिप्स्टिक रेखा पर खूब जच रहे थे। रेखा ने गोल्डन कलर का पर्स कैरी किया।
डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर विद्या बालन भी नजर आईं। विद्या ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने फोटोग्राफ के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान विद्या ने खूब मस्ती भी की।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कुछ इस अंदाज में नजर आईं। ग्रे कलर के शेड की इस ड्रेस में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट में पहुंचीं भूमि ने लाइट मेकअप कर रखा था। उन्होंने कोई ज्वैलरी नहीं पहनी थी।
सनी लियोनी अपनी तस्वीर के साथ पोज देते हुए। ईवेंट में सनी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं उन्होंने जो तस्वीर ले रखी है उसमें सनी लियोनी न्यूड हैं और एक फाइल से खुद को ढक रखा है। यहां सनी अपने पति डेनियल के साथ पहुंची थीं। दोनों ने डब्बू रत्नानी के साथ पोज दिए।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on