80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन किसी ना किसी ईवेंट में उन्हें शिरकत करते जरूर देखा जाता है । कई बार वो रियलिटी शो में भी दिखाई दीं । हाल ही में रेखा एक बार फिर कैमरे में कैद हुईं । यहां उन्होंने अपने पूरे लुक से फैंस का दिल जीत लिया । इस फंक्शन में रेखा अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन राधा के साथ पहुंची थीं ।
2 of 6
rekha
- फोटो : social media
दरअसल, रेखा किसी शादी के समारोह में शामिल हुई थीं । यहां उन्हें अपनी बहन राधा उसमान सईद के साथ देखा गया। राधा भी अपनी बहन की तरह कांजीवरम साड़ी पजने नजर आईं । वहीं उन्होंने रेखा की तरह ही बालों में गजरा और मांग टीका लगाया हुआ था ।
3 of 6
rekha
- फोटो : social media
इस लुक में राधा हू-ब-हू अपनी बहन रेखा की तरह दिख रही थीं । यहां दोनों बहनें मेहमानों से मिलती हुई नजर आईं । रेखा और राधा जिस शख्स की शादी में पहुंची थीं वो लंबे समय तक माधुरी दीक्षित के मैनेजर रहे हैं । इस पार्टी में जीतेंद्र, राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर और माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंचीं ।
4 of 6
rekha
- फोटो : social media
इससे पहले भी राधा, रेखा के साथ अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं थीं । अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी की थी । इस मौके पर रेखा ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। रेखा के साथ राधा भी नजर आई थीं । यहां भी दोनों ने साथ में मीडिया को पोज दिए थे ।
5 of 6
rekha
- फोटो : social media
पहले कभी दोनों बहनों को इस तरह साथ नहीं देखा गया है लेकिन कुछ समय से दोनों बहनें एक साथ स्पॉट की जा रही हैं । रेखा की बहन राधा साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद फिल्में छोड़ वो अमेरिका में बस गईं। राधा ने अपने बचपन के दोस्त और मॉडल उस्मान सईद से शादी की है। जो कि लेखक और निर्देशक एसएम अब्बास के बेटे हैं।