{"_id":"5ac1b0b94f1c1bf5618b4ff9","slug":"rekha-says-dialogue-of-amitabh-bachchan-and-her-film-silsila","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV पर ख्रुलेआम रेखा ने फिर दोहराया 'सिलसिला', सुनाया ये डायलॉग तो याद आ गए अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TV पर ख्रुलेआम रेखा ने फिर दोहराया 'सिलसिला', सुनाया ये डायलॉग तो याद आ गए अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ और रेखा की मोहब्बत को 36 साल पहले फिल्म सिलसिला के जरिए यश चोपड़ा ने लोगों तक पहुंचाया। एक बार फिर 36 साल बाद रेखा ने पुरानी मोहब्बत याद की। वैसे तो रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन मौका मिलने पर किसी ना किसी इवेंट में जरूर दिखाई देती हैं। हाल ही में वो रियलिटी टीवी शो 'राइजिंग स्टार्स' के सेट पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।
Trending Videos
Rekha
सेट पर रेखा ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' का फेमस डायलॉग बोला लेकिन इसकी खास बात यह रही कि रेखा ने अपना नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन का डायलॉग दोहराया था। सिलसिला में यह डायलॉग अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए बोला था। रेखा ने सेट पर जब ये डायलॉग बोला उनकी आवाज भारी सी सुनाई दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
rekha
रेखा शुरुआत से लेकर अंत तक शो में छाई रहीं। इस स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट ने रेखा और अमिताभ की फिल्म सिलसिला का गाना 'ये कहां आ गए हम...' गाया। अपनी फिल्म का यह गाना सुन रेखा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई और सिलसिला का डायलॉग कह सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rekha
रेखा ने कहा, 'ये रात है.. न तुम्हारी जुल्फें खुली हुई हैं.. है चांदनी या मेरी नजर से तुम्हारी राते धुली हुई हैं। ये चांद है या तुम्हारा कंगन.. सितारें हैं या तुम्हारा आंचल.. हवा का झोका है या तुम्हारे बदन की खुशबू.. ये पत्तियों की सरसराहट.. कि तुमने चुपके से कुछ कहा है। ये सोचता हूं मैं कबसे गुमसुम.. कि जबकि मुझको भी खबर है कि तुम नहीं हो कहीं नहीं हो.. 'मगर ये दिल है कि कह रहा है तुम यहीं हो..'
Rohanpreet, an ardent fan of Rekhaji, dedicated his favorite song featuring her, on the stage of #RisingStar2 last week. Wasn’t Rekhaji’s addition of her dialogue a perfect end to it? pic.twitter.com/zlSX1joZvU
— COLORS (@ColorsTV) March 30, 2018
विज्ञापन
rekha and amitabh
फिल्म 'दो अनजाने' में पहली बार अमिताभ और अभिनेत्री रेखा ने साथ काम किया था. अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। सिल्वर स्क्रीन पर इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही।
