अब तक बॉलीवुड के कई सितारे और उनके स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दिग्गज अदाकारा रेखा के बंगले में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उनके बंगले के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। अब बीएमसी ने रेखा के बंगले को खतरे से बाहर बताया है।
2 of 5
रेखा का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीएमसी ने रेखा के बांद्रा स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' पर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा रखा था जो अब हटा लिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के पॉजिटिव आने के बाद 12 जुलाई को बंगले को सील कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था।
3 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीएमसी ने रेखा के बंगले का एक हिस्सा सैनिटाइज किया था, जिसमें स्टाफ मेंबर्स रहते हैं। सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी ने रेखा को भी सलाह दी थी कि वो अपना टेस्ट करा लें। ऐसी खबरें थीं कि रेखा ने कहा था कि वो अपनी टेस्ट रिपोर्ट बीएमसी को भेज देंगी। वहीं बीएमसी का कहना था कि अभिनेत्री को टेस्ट करवाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
4 of 5
जान्हवी कपूर और सारा अली खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
रेखा के अलावा बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनके घर के स्टाफ कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले करण जौहर, जान्हवी कपूर, आमिर खान, सारा अली खान सहित अन्य सितारों के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित होने के बाद अभी भी नानावती अस्पताल में भर्ती है। अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बच्चन परिवार को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। देश भर में फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ऐश्वर्या राय की है जबरदस्त बॉन्डिंग, ईशा अंबानी के फंक्शन से थ्रोबैक तस्वीर वायरल