फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ की जिंदगी में कैसे आईं जया? दूर हो गईं रेखा, एक रात में लिखी पूरी स्क्रिप्ट

Thu, 10 Oct 2019 09:32 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
rekha birthday special story of amitabh bachchan rekha and jaya bachchan
रेखा अमिताभ बच्चन
आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी का किस्सा बताने जा रहे हैं जिसको लेकर आज भी अगर चर्चा हो जाए तो भारी मजमा लग जाता है। यह कहानी है 'अमिताभ, जया और रेखा की'


वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
rekha birthday special story of amitabh bachchan rekha and jaya bachchan
rekha - फोटो : social media
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।
rekha birthday special story of amitabh bachchan rekha and jaya bachchan
rekha
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rekha birthday special story of amitabh bachchan rekha and jaya bachchan
Rekha IIFA 2019 - फोटो : Social Media
डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई।
विज्ञापन
rekha birthday special story of amitabh bachchan rekha and jaya bachchan
rekha - फोटो : Instagram
उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होतीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed