बॉलीवुड की हसीन अदाकारा रेखा की सदाबाहर खूबसूरती का हर कोई कायल है और दिन-ब-दिन उनकी ये खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है। 64 साल की होने के बाद भी वह आज की एक्ट्रेस को बराबर टक्कर देती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको रेखा की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है...
रेखा इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेसेस में से हैं जिनका बॉलीवुड में करियर तो बहुत अच्छा रहा लेकिन उनकी निजी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल रही है। एक्टिंग में रेखा की कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने इसमें कदम रखा था।
आज रेखा फिल्मी पर्दे से बहुत दूर हो चुकी हों, लेकिन वह अक्सर अवार्ड फंक्शन और इवेंट्स में भारी भरकम साड़ी और कीमती ज्वैलरी में नजर आती रहती हैं।
रेखा अक्सर अपने लुक्स को लेेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैशन स्टेटमेंट का हर कोई दीवाना है।
इस तस्वीर में रेखा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हैं। इस तस्वीर में उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों के बीच उम्र का इतना फासला है। दोनों को इस तस्वीर में देख कोई भी ये ही कहेगा कि जैसे कोई दोस्त या बहनें हो।