रेखा के दुपट्टे से लटककर मुकेश अग्रवाल ने दे दी थी जान, कुछ ऐसी रही दोनों की शादीशुदा जिंदगी
साल 1990 में रेखा की मुलाकात दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई। आनन फानन में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दरअसल मुकेश अग्रवाल ने अपने दम पर उस वक्त बहुत नाम कमाया था। वह अग्रवाल हॉटलाइन के मालिक थे। हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी उन दिनों दिल्ली में उनका मेहमान हुआ करता था।
ये भी पढ़ें- 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला, पति-पत्नी की तरह रहने का किया गया दावा
उधर रेखा भी फिल्मों में बहुत नाम कमा रही थीं और शादी करके सेटल होना चाहती थीं। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उसी दौरान रेखा की मुलाकात मुकेश अग्रवाल से हुई। दोनों की मुलाकात को एक महीना ही हुआ था कि मुकेश मुंबई पहुंचे और रेखा को प्रपोज कर दिया। उधर रेखा को भी किसी की तलाश थी उन्होंने हां कर दी। दोनों ने उसी शाम जुहू के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में शादी भी कर ली। अगले दिन दोनों हनीमून के लिए चले गए।
मुकेश अग्रवाल के बारे में बात करते हुए उनके दोस्त नीरज ने बताया था- वो बहुत अच्छे इंसान थे। लेकिन उनके साथ एक समस्या थी कि वो दिखाना चाहते थे कि उन्होंने दुनिया में बहुत कुछ हासिल किया है। नीरज ने ये सारी बातें बीबीसी से बातचीत के दौरान कही थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। शादी के दो महीने बाद रेखा ने दिल्ली जाना कम कर दिया। लंबे समय तक रेखा की गैरमौजूदगी को मुकेश बर्दाश्त नहीं कर सके। वे चाहते थे कि रेखा फिल्में छोड़कर उनके साथ रहें लेकिन रेखा फिल्मों में काम करना चाहती थीं।
शादी के छह महीने बाद ही रेखा ने तलाक की अर्जी दे दी। इसको मुकेश ने इतनी बुरी तरह से लिया की उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन उससे पहले मुकेश ने रेखा से अपनी जिंदगी में किसी और के होने का जिक्र किया था। उस दौरान वह डिप्रेशन में भी थे। एक दिन मुकेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यासेर उस्मान की किताब में इस बात का खुलासा भी किया गया है कि मुकेश ने कई बार सुसाइड की कोशिश की थी। उनका बिजनेस लगातार घाटे में चल रहा था।