बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रवीना टंडन अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं और अचानक ही सड़क पर डांस करने लगती है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
VIRAL VIDEO: जब सड़क पर डांस करने लगी थीं रवीना टंडन, बेटी ने ऐसे किया था रिएक्ट
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो रवीना टंडन ने शेयर किया है वो तीन साल पुराना यानी 2017 का है। वीडियो में रवीना पति अनिल थडानी और बेटी राशा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं ये भी बता दें कि ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करते हुए रवीन ने खुद ही बताया कि उनके चलते कैसे उनकी बेटी पूरी तरह शर्मिंदा हो गई थी और भागना चाहती थीं।
वीडियो में रवीना टंडन लाल रंग के वनपीस ड्रेस में सड़क पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अचानक रवीना डांस करने लगती हैं। जिससे पहले उनकी बेटी उन्हें ऐसा नहीं करने को कहती है, लेकिन रवीना नहीं मानती और डांस करती रहती हैं।इसके बाद उनकी बेटी राशा भागकर पिता अनिल थडानी के पास आकर लिपट जाती है। इसके बाद अनिल भी डांस करने लगते हैं। ये सब देखकर राशा वहां से तेज कदमों से कैमरे से मुंह बचाते हुए आगे की तरफ निकल जाती है।
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
इस वीडियो के कैप्शन में रवीना ने लिखा, 'साल 2017 के वो दिन जब न्यूयॉर्क शहर की सड़कें पूरी तरह से फन और खुशियों से भरी हुई थीं। आज पूरे न्यूयॉर्क के लिए प्रार्थना करनी पड़ रही है। भारत, खासकर के महाराष्ट्र, इटली, लंदन सबको प्रार्थनाओं की जरूरत है। ओम, शायद जल्द ही हम पूरी दुनिया को फिर से चमकता हुआ देख पाएंगे।'
कैप्शन में आगे लिखा है, 'इस घातक बीमारी से जिन लोगों की जिंदगियां चली गईं, मैं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। आप सभी हमेशा हमारी प्रार्थनाओं में रहेंगे। इस वीडियो में राशा हमेशा की तरह मेरे व्यवहार से पूरी तरह से शर्मिंदा थी। अनिल और मैं उसे बहुत ज्यादा चिढ़ा रहे थे। वो भागने की कोशिश कर रही थी।'