बॉलीवुड में इन दिनों रीक्रिएट का खूब चलन बढ़ा है। दर्शक भी ऐसे गानों को पसंद करते हैं। अब एक बार फिर 1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी को पर्दे पर फिल्माने की तैयारी चल रही है। इस बार गाने में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन नहीं बल्कि कटरीना कैफ होंगी। अब रवीना ने अपने ही गाने के रीक्रिएशन पर बयान दिया है।
25 साल बाद गाने के रीमेक में रवीना की जगह लेंगी कटरीना, अब एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए रवीना ने कहा कि 'यह सुनने में काफी अच्छा है, मुझे रीमिक्स गाने पसंद हैं।' रवीना टंडन पर फिल्माया गया ये गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। पीली साड़ी में रवीना का अंदाज आज भी लोगों के जेहन में है। इस गाने का रीक्रिएशन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में होगा।
इससे पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की गई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बारिश में गाना गाना गा रही हूं।' इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं।
Singing in the rain ☔️ #sooryavanshi @akshaykumar @itsrohitshetty @farahkhankunder
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
तस्वीर में कटरीना और अक्षय दोनों ने सिर को टावल से ढका हुआ है। इसके साथ ही कटरीना ने कंधे पर टावल डाली हुई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कटरीना ने साड़ी पहनी है। वहीं अक्षय भी भीगे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे।
सूर्यवंशी फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सूर्यवंशी फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का एलान अक्षय कुमार ने नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था।