पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों से करीब 328 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपी रहे महाराष्ट्र के विधायक रत्नाकर गुट्टे के बेटे विजय ने गुड़ी पड़वा के दिन अपनी नई वेब सीरीज का एलान किया है। विजय खुद जीएसटी को लेकर की गई कथित धोखाधड़ी के मामले में हवालात की हवा खा चुके हैं। उनके बड़े भाई सुनील गुट्टे 520 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में पांच महीने पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
2 of 5
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
- फोटो : फिल्म पोस्टर
कथित रूप से बीजेपी को खुश करने के लिए बनाई गई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के फ्लॉप होने के बाद से निर्देशक विजय गुट्टे काफी लो प्रोफाइल चलते रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपनी नई फिल्म के सस्पेंस थ्रिलर होने और इसके जल्द आधिकारिक एलान की बात कही थी। लेकिन, इसी बीच नवंबर में उनके भाई की गिरफ्तारी होने के बाद ये मामला फिर हाशिये पर चला गया।
3 of 5
विजय गुट्टे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब विजय गुट्टे को बीजेपी सांसद व अभिनेता रहे स्वर्गीय विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर एक वेबसीरीज बनाने का फैसला किया है। इसके लिए वह रवीना टंडन को भी साथ ले आए हैं। तीनों की हंसी ठिठोली करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोमवार रात से ही वायरल हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि विजय गुट्टे की इस वेब सीरीज की शूटिंग चुपचाप तमाम अलग अलग देशों में हो चुकी है।
4 of 5
विजय गुट्टे, अक्षय खन्ना, रवीना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय खन्ना अपने इस किरदार को लेकर काफी प्रसन्न दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, “जब आप बतौर अभिनेता अपनी सीमाओं के बाहर जाकर कुछ नया करते हैं तो काफी नया नया सा महसूस होता ही है। अक्षय के मुताबिक ये कहानी उनको अच्छे से पता थी तो जिम्मेदारी इस नाते और बढ़ गई कि हम जो बात करना चाहते हैं, वह दर्शकों तक सही से पहुंचे।” अक्षय को लेकर हाल ही में जी5 ने भी एक फिल्म की घोषणा की है। ये फिल्म गुजरात में अक्षरधाम पर हुए हमले पर आधारित है।
5 of 5
विजय गुट्टे, अक्षय खन्ना, रवीना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘लीगेसी’ नाम की इस वेब सीरीज में रवीना टंडन का किरदार काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। सीरीज में उनके किरदार की अक्षय खन्ना के किरदार से आमना सामना होता है। रवीना कहती हैं, “सीरीज के इस कथानक ने ही मुझे ये सीरीज करने को बाध्य कर दिया।” चार साल पहले आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्मों ‘शब’ व ‘मातृ’ में दिखीं रवीना का आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ में भी दिलचस्प रोल है।