आज से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। लॉकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी थम गई है। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल है। मजदूरों से लेकर कई बड़े स्टार्स तक जहां थे वहीं फंसे रह गए। इन्ही में से एक हैं टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रतन राजपूत। लॉकडाउन के दौरान वह बिहार के के गांव में फंस गई हैं और रोज एक नया वीडियो बना लेती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है।
लॉकडाउन की वजह से गांव में रह रहीं रतन राजपूत, भरी गर्मी में बनाना पड़ रहा चूल्हे पर खाना, धुएं से बचने के लिए किया ये उपाय
रतन राजपूत ने जो ताजा वीडियो बनाया है उसमें वह चूल्हे पर खाना बनाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चूल्हे पर खाना बनाते हुए उन्हें काफी मुश्किल हो रही है। वीडियो में रतन कहती हैं, 'यहां बहुत गर्मी हो रही है। पहले मैंने सोचा थोड़ी स्टाइलिश दिखूं तो मैंने जीन्स और टॉप पहना, लेकिन गर्मी इतनी है कि मुझसे वो पहना नहीं गया।'
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चूल्हे से निकल रहे धुएं से रतन इतना परेशान हो जाती हैं कि वह आंखों में चश्मा पहन लेती हैं। रतन रोज एक नई डिश का वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। नए वीडियो में वह मिक्स वेज बना रही हैं। इससे पहले रतन ने वीडियो साझा कर बताया था कि जिस घर में वह रह रही हैं वहां के हालात अच्छे नहीं है।
View this post on Instagram
A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on
वीडियो में वह मिक्स वेज बनाने की रेसिपी भी बता रही हैं जिससे फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। उनका कहना है कि कोई भी भूखा नहीं रह सकता ऐसे में आपके पास कुछ जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए। इससे पहले भी रतन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें लाइट जाने के बाद उन्होंने अपने फोन से बत्ती का जुगाड़ किया था। इस दौरान वह फोन में टॉर्च बनाने वालों का शुक्रिया भी अदा करती हैं, क्योंकि ऐसा न होता तो इस वक्त उनके लिए ये सब बेहद मुश्किल होता।
View this post on Instagram
A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on
बता दें रतन राजपूत टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स जैसे, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां आदि में नजर आ चुकी हैं। इस समय रतन इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियोज साझा कर वह चर्चा में बनी रहती हैं।
पढ़ें- TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा एसिड अटैक वाला वीडियो