'पुष्पा: द राइज' में 'श्रीवल्ली' बन हिंदी पट्टी के दर्शकों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री का हिंदी फिल्मों में डेब्यू बेशकश फ्लॉप रहा हो, लेकिन श्रीवल्ली के रूप में मिली प्रसिद्धि की वजह से उनकी लोकप्रियता खूब है। ऐसे में फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजरें बनाए रखते हैं। जहां एक तरफ वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए चर्चा में बनी हुई हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि उन्होंने विजय देवरकोंडा की फिल्म साइन कर ली है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, विजय की फिल्म में श्रीलीला की जगह आएंगी नजर
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कुशी' की सफलता के बाद विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म 'वीडी12' की तैयारियों में जुट गए हैं। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनने जा रही है इस फिल्म में पहले अभिनेत्री श्रीलीला को मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया गया था। लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में उनकी जगह रश्मिका मंदाना ने ले ली है। तो मतलब साफ है 'वीडी 12' में रश्मिका मंदाना ने श्रीलीला को रिप्लेस कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि श्रीलीला को तारीखों की दिक्कत की वजह से प्रोजेक्ट से हट गई हैं।
सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि श्रीलीला 'वीडी12' के लिए अपनी तारीखों पर विचार-विमर्श नहीं कर सकीं इसलिए उन्होंने खुद ही फिल्म से अपना हाथ खींच लिया है। ऐसे में निर्माताओं ने श्रीलीला की जगह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर रश्मिका मंदाना को साइन कर लिया है। इस खबर से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के दिलों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। 'वीडी12', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद रश्मिका मंदाना और विजय की तीसरी फिल्म होगी।
Charlie Chopra Review: ठीक निशाने पर लगा विशाल का साधा जासूसी तीर, ‘जुबली’ के बाद वामिका गब्बी फिर अव्वल नंबर
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, तिन्नानुरी फिल्म का निर्देशन करते नजर आएंगे। फिल्म में विजय देवरकोंडा अपने करियर में पहली बार एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। आपको बता दें, विजय को आखिरी बार फिल्म 'कुशी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब एक अक्तूबर ने नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी