रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार से शुरुआत करके बिग बॉस के घर तक धमाल मचाने वाली रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा नहीं हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : फाइल
उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा रश्मि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले भोजपुरी, मणिपुरी, असमी और बंगाली सिनेमा का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
3 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : फाइल
मालूम हो कि रश्मि को टीवी इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली। इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : फाइल
बिग बॉस 13 के घर में भी रश्मि देसाई अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हैं। बिग बॉस 13 के घर में रश्मि देसाई ने अपने झगड़ों के साथ साथ अपने ग्लैमर की वजह से भी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका जन्मदिवस 13 फरवरी को है लेकिन उनके दोस्तों ने बर्थडे से पहले ही उनसे केक कटवा लिया। वैलेंटाइन वीक में 'बर्थडे मंथ' बोलकर रश्मि के दोस्तों ने उनसे केक कटवाया और सेलिब्रेट किया। रश्मि देसाई ने केक काटते हुए अपना वीडियो इंटाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है। इसमें उनके दोस्त ‘हैप्पी बर्थडे मंथ’ कहकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
5 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
रश्मि ने साल 2012 में अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी।समय के साथ रश्मि देसाई के लुक में काफी बदलाव आया है जो कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।