करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद से ही फैंस का उत्साह हाई है, और लोग अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के साथ करण जौहर सात वर्ष बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2016 की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को डायरेक्ट किया था। इतना ही नहीं इस मूवी के साथ करण के इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में है तीन कैमियो? 'झुमका' गाने की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:12 PM IST
सार
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में तीन कैमियो है। वहीं, इसके दूसरे गाने 'झुमका' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन