इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी होंगी । हाल ही में दोनों को एक साथ पार्टी में स्पॉट किया गया । फिल्म के चलते दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है ।
सरेआम महिला पत्रकार से कुछ ऐसा बोल गए रणवीर सिंह, शर्म से पानी-पानी हो गईं आलिया भट्ट
जब रणवीर बाहर आए तो आलिया भी उनके साथ थीं । दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए । उसी समय रणवीर ने एक महिला पत्रकार से ऐसी बात बोल दी जिसे सुनकर आलिया भट्ट भी शर्मा गईं और हंसने लगीं । एक महिला पत्रकार ने रणवीर से कहा, 'सर बाइट तो दे दीजिए ।' तब रणवीर ने मजाक करते हुए कहा, 'आपको लव बाइट चाहिए ।'
#ranveersingh comes to drop #aliabhatt and does our work of posing well together #gullyboys
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रणवीर की ये बात सुनकर आलिया खिलखिलाकर हंस पड़ीं । जब आलिया और रणवीर कार की तरफ बढ़े तो फिर से मीडिया ने उनसे सवाल पूछने चाहे । लेकिन आलिया, रणवीर को गले लगाने में बिजी रहीं । उन्होंने कहा कि रणवीर की तरह मेरा भी शूटिंग एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा ।
दूसरी ओर स्पा अवॉर्ड्स में रेखा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां साथ दिखाई दीं । रेखा के साथ रवीना टंडन भी थीं । अवॉर्ड शो में एंट्री करते हुए जब पत्रकारों ने दोनों से बाइट देने को कहा तो रेखा ने रवीना के गाल पर काट लिया ।
The the reports got their byte from #rekha
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
तब रवीना बोलीं- 'लो दे दी बाइट ।' इसके बदले में रवीना ने रेखा के गाल पर किस कर लिया । इस अवॉर्ड फंक्शन में शिल्पा शेट्टी, डायना पेंटी, नुसरत बरूचा, पत्रलेखा, ऋचा चड्ढा, विद्या मालवडे, भूमि पेडनेकर, दिव्या खोसला कुमार, राजकुमार राव, राहुल देव सहित अन्य सेलेब्स नजर आए।