रणवीर सिंह बॉलीवुड के कूल अभिनेताओं में से हैं। अब रणवीर सिंह अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। वीडियो में उनका अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा गया और वह उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
महंगी कार रोककर बुजुर्ग महिला प्रशंसक से मिले रणवीर सिंह, वीडियो देखकर यूजर्स ने लुटाया प्यार
दरअसल रणवीर सिंह अपनी फिल्म की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंचे थे। वह अपनी महंगी कार लैम्बोर्गिनी से पहुंचे। उन्होंने गाड़ी खुद ड्राइव की। स्टूडियो से निकलने के बाद रणवीर ने फोटोग्राफर्स को पोज दिया। तभी उनको लगा कि कोई उन्हें आवाज दे रहा है।
रणवीर सिंह पीछे मुड़े और अपनी बुजुर्ग महिला प्रशंसक से मुलाकात की। उन्होंने थोड़ी देर तक महिला से बातचीत की और आखिर में हाथ को चूमते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद रणवीर वहां से निकल गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया प्रशंसक उनके मस्तमौला अंदाज के फैन हो गए।
रणवीर सिंह ने इस दौरान ब्लैक शर्ट के साथ ग्रे पैंट्स और डेनिम जैकेट पहना था। गुच्ची के हेयरबैंड और सनग्लासेस के साथ वे कूल लुक में नजर आए। बता दें कि रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सर्कस की डबिंग के लिए पहुंचे थे। फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा सहित अन्य हैं।
रणवीर की आने वाली अन्य फिल्म रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी है। फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका है जबकि रणवीर कैमियो रोल में है। सूर्यवंशी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर है कि यह सीधे ओटीटी पर जा सकती है। इसके अलावा रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है।
मेगन मार्कल को ‘घर तोड़ने वाली' और 'दुष्ट' महिला बताने पर ट्रोल हुईं सिमी गरेवाल, बाद में मांगी माफी