बॉलीवुड के 'खिलजी' इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में काफी बिजी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि उनके ऊपर भी प्रिया प्रकाश वॉरियर का सुरूर चढ़ गया है।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में वह आंख मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोग उनकी तुलना इंटरनेट सेंसेशन प्रिया से कर रहे हैं।
3 of 4
ranveer singh, alia bhatt
रणवीर के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अगले साल फरवरी में वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो सकती है।
आपको बता दें, हाल ही में रिलीज रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 267.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है। रणवीर 'गली ब्वॉय' के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' और कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे।