देश की चर्चित और मशहूर शख्सियतों की ब्रांड वैल्यू के मामले में भले फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का नाम क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेता अक्षय कुमार के बाद नंबर तीन पर आया हो, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने एक ऐसे ब्रांड पर हाथ मार लिया है, जिसके पिछले अंबेसडर सलमान खान रहे हैं। अलग-अलग श्रेणियों के कुल 34 उत्पादों का प्रचार कर रहे रणवीर सिंह ने कोविड महामारी के दौरान नौ नए ब्रांड स्वीकार किए हैं, एस्ट्रल पाइप्स का नंबर इनमें सबसे ऊपर है।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डेल्फ एंड फेल्प्स की ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट जारी होने के बाद खिलाडियों में विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू की तफ्तीश हो रही है तो कलाकारों में रणवीर सिंह की जानकारी इसलिए ज्यादा जुटाई जा रही है क्योंकि उनकी दो फिल्में बैक टू बैक जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हिंदी सिनेमा की जो दो मेगा बजट फिल्में होली के बाद तुरंत रिलीज की कतार में हैं, उनमें से ‘83’ में तो वह लीड रोल कर रहे हैं जबकि ‘सूर्यवंशी’ में वह रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स किरदार सिम्बा के रूप में दिखेंगे।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ranveersingh
रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों के मुताबिक कोविड महामारी के दौरान उन्होंने अपने पुराने सारे ब्रांड्स तो रिन्यू किए ही, नौ नए ब्रांड भी साइन कर लिए। इन नए ब्रांड्स में से एडुआरा, ट्रू फैन, जियो नेटवर्क के साथ साथ एस्ट्रल पाइप्स का एलान भी हो चुका है। एस्ट्रल पाइप्स के देश भर के छोटे बड़े शहरों में लगे होर्डिंग्स पर अब तक सलमान खान चमकते रहे हैं, अब वह जगह रणवीर सिंह ने ले ली है।
4 of 5

5 of 5
फिल्म सर्कस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों के मामले में रणवीर सिंह के लिए साल 2021 नई उम्मीदों का साल होने जा रहा है। पहले वह भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे, और उसके बाद वह दिखेंगे यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘जयेशभाई जोरदार’ में। यह फिल्म एक नए तरह के नायक की कहानी दिखाने वाली है जो आधी आबादी के लिए संघर्ष करता है। इन दोनों फिल्मों के बीच में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी उनका जबरदस्त कैमियो अपीयरेंस बताया जा रहा है। रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग कर रहे हैं।