'पद्मावती' स्टार रणवीर सिंह जहां जाते हैं रौनक लगा देते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने कुछ फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल रणवीर सिंह को एक शादी में गेस्ट अपीयरेंस के लिए ऑफर किया गया। खास बात यह है कि उनकी इस अपीयरेंस के लिए रणवीर को काफी मोटी रकम भी दी जा रही थी। बावजूद इसके उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया।
बड़े-बड़े उद्योगपतियों की शादी में बॉलीवुड सितारों को बुलाने का चलन काफी पुराना है। कई बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ को भी ऐसी ही ग्रेंड शादियों का हिस्सा बनते भी देखा गया है। जहां उन्होंने डांस करके पार्टी में चार चांद लगा दिए। लेकिन रणवीर ने ऐसे एक न्योते के लिए साफ मना कर दिया।
बता दें, रणवीर ने ऐसा करने के पीछे अपनी व्यस्तता का हवाला दिया। फिलहाल रणवीर फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका मानना है कि वो इस वक्त अपनी इस फिल्म के अलावा किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहते। खबरों की माने तो रणवीर को इस शादी में 30 मिनट की मौजूदगी के लिए 2 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी।