Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Ranveer Singh posted a picture on Instagram sporting a string of pearls and diamond studs and fans recalls Deepika Padukone
{"_id":"5fcb8fa97242d1018d38804c","slug":"ranveer-singh-posted-a-picture-on-instagram-sporting-a-string-of-pearls-and-diamond-studs-and-fans-recalls-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोतियों की माला पहने नजर आए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर बोले- 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोतियों की माला पहने नजर आए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर बोले- 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर सिंह की गिनती उन फैशन स्टार्स में होती है जो स्टाइलिंग के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अपने इस ही अनोखे अंदाज के चलते रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में रणवीर सिंह बालकनी में नजर आ रहे हैं और सेल्फी में एक खूबसूरत नजारा भी नजर आ रहा है। लेकिन तस्वीर की खास बात है रणवीर की पहनी हुई मोतियों की माला।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो साझा करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन 'मधुमती' फिल्म के गाने की लाइन लिखी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में रणवीर लिखते हैं, 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो ना जाएं कहीं।' रणवीर का ये सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने तस्वीर में मोतियों की माला पहनी हुई है, जिसको लेकर बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई रणवीर को ट्रोल कर रहा है तो कोई उनके अनोखे स्वैग की तारीफ कर रहा है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ये हार दीपिका पादुकोण तक का बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो पर रणवीर सिंह के खास दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट करते हुए अर्जुन लिखते हैं, 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है।' न सिर्फ रणवीर के पोस्ट और कैप्शन बल्कि फैंस अर्जुन के कमेंट को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।