अब तक फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ 800 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। जानिए, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया? जानिए, भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा यह फिल्म वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है।
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धुरंधर’ ने गुरुवार को की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को यानी बयालीसवें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने बुधवार को भी 3 करोड़ रुपये कमाए थे। इतने दिनों बाद भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा-खास है। इसके आगे हालिया रिलीज फिल्म जैसे ‘राजा साब’ और ‘इक्कीस’ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। 'इक्कीस' ने गुरुवार को यानी रिलीज के 15वें दिन सिर्फ 43 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं 'राजा साब' किसी तरह से गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन सिर्फ 5.65 करोड़ रुपये ही बटोर सकी है। देखा जाए तो 'धुरंधर' इतने दिनों बाद भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा बढ़िया कमाई कर रही है।
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
800 करोड़ क्लब में हुई शामिल
फिल्म ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 816.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपये था। पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
4 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कितना रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड भी नोट छा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1,299.56 करोड़ रुपये हो चुका है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर है। इसने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 850 से 900 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।
5 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी जल्द होगी रिलीज?
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी। फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल जल्द रिलीज होगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। पहली फिल्म के कई कलाकार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।