फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Hanuman Ansh success Makers announced their next film titled ram bola based on saint Goswami Tulsidas

राम बोला: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स ने की अगली फिल्म की घोषणा, पेश करेंगे इस संत की कहानी

Mon, 14 Sep 2026 01:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Sep 2026 01:57 PM IST
सार

Ram Bola: फिल्म 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म 'राम बोला' की घोषणा की है। यहां जानिए फिल्म की कहानी किस पर आधारित होगी? 
 

विज्ञापन
After Hanuman Ansh success Makers announced their next film titled ram bola based on saint Goswami Tulsidas
हनुमान अंश, राम बोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसकी सफलता के बीच फिल्म के मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम 'राम बोला' होगा, जिसे विशाल चतुर्वेदी ही निर्देशित करेंगे। कहानी भी विशाल की ही होगी। वहीं इस फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे। इसकी कहानी महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।
विज्ञापन

विशाल ने सोशल मीडिया पर की घोषणा 
फिल्म  ‘राम बोला’ के बारे में निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, ‘रामबोला गोस्वामी तुलसीदास के जीवन की कहानी है, जिनकी भक्ति और साहित्यिक रचनाओं का भारतीय संस्कृति और साहित्य पर अमिट प्रभाव रहा है। यह फिल्म उनके जीवन और उनके शब्दों की विरासत को दर्शाएगी, जिनका भारत की आध्यात्मिक और साहित्यिक परंपराओं में आज भी महत्वपूर्ण स्थान है।’

विज्ञापन
 

 


 

क्या है फिल्म ‘राम बोला’ में खास? 
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म के निर्माता महावीर जैन दूसरी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी विशाल चतुर्वेदी करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय, रघुवेंद्र सिंह कर रहे हैं। 
फिल्म तुलसी दास जी की विरासतों और उनकी महान रचनाओं के बारे में होगी। 14 सितंबर को मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की। फिल्म ‘राम बोला’ गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर रौशनी डालेगी।

After Hanuman Ansh success Makers announced their next film titled ram bola based on saint Goswami Tulsidas
तुलसीदास जी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं गोस्वामी तुलसीदास? 
गोस्वामी तुलसीदास का स्थान प्रचीन भारतीय साहित्य में सबसे प्रभावशाली संत और कवियों में गिना जाता है। वे मुख्य रूप से रामायण के अवधी अनुवाद रामचरितमानस के लिए जाने जाते हैं, जो उत्तर भारत की सबसे महत्वपूर्ण भक्ति रचनाओं में से एक है। भगवान राम के प्रति उनके समर्पण और भक्ति को एक असाधारण उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahaveer Jain Films (@mahaveerjainfilms)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed