एनर्जी, मस्ती और एंटरटेनमेंट का पॉवर पैक अगर बॉलीवुड में किसी को कहा जाए तो पहला नाम आपके जहन में रणवीर सिंह का ही आएगा। पर्दे पर फर्स्ट क्लास एक्टिंग से हमेशा रणवीर लोगों का दिल तो जीतते आए हैं। साथ ही, अक्सर अपने फैंस के लिए वो कुछ न कुछ फनी हरकतें करते रहते हैं। अब रणवीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने को-स्टार को लिप लॉक करते हुए दिख रहे हैं।
खुलेआम इस एक्टर को Kiss कर रहे थे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर लाइव देख रहीं थीं दीपिका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल रणवीर ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव किया था। इसमें उनकी आने वाली फिल्म 83 की पूरी स्टार कास्ट भी थी। बातों ही बातों में मस्ती करते हुए रणवीर अपने को एक्टर जतिन के साथ लिप लॉक करने लगते हैं और पूरी टीम हल्ला मचाने लगती है।
इसके बाद रणवीर अपना फोन हाथ में लेकर कहते हैं, 'तुम्हारी भाभी लाइव पर है सब देख रही हैं कि क्या हो रहा है।' रणवीर यहां अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जिक्र कर रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Bombay Talkies (@bombaytalkies07) on
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएगें। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। बीते दिनों फिल्म के काफी पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
जामिया फायरिंग पर बॉलीवुड में गुस्सा, स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप सहित इन हस्तियों ने उठाए सवाल