रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। बात करें रणवीर की तो बॉलीवुड में वह अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को पसंद नहीं आता और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं।
रणवीर सिंह को शर्टलेस देख यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- 'बंद करो ये सब अब शादीशुदा हो'
लेकिन इस बार मामला शर्टलैस तस्वीर का है। रणवीर की एक शर्टलेस तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। तस्वीर में रणवीर सनग्लासेज लगाए हुए और पीले रंग का टॉवल सिर पर रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है- "हीट वेव इन UK"।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
लेकिन कुछ यूजर्स के कमेंट बेहद मजेदार हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड से साकिब सलीम ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बंद करो ये नंगा नाच। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बंद करो ये सब तुम शादीशुदा हो।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तंदूरी मुर्गा लग रहे हो कसम से। एक ने लिखा- लेडीज लोग पर रहम करो। एक यूजर ने लिखा- अगर गलती से भी दीपिका को पता चल गया कि तुमने ऐसी नंगी पूंगी फोटो रखी है तो तलाक होने में देर नहीं लगेगी।

वैसे रणवीर की इस फोटो को पसंद करने वाले भी कम नहीं है। 18 घंटे से भी कम समय में 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए है। इसके अलावा रणवीर की इस फोटो पर फैंस के भी अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बात करें 83 की तो अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।