{"_id":"5a8a46074f1c1b805a8ba8c6","slug":"ranveer-singh-again-recreate-the-magic-of-khalibali-with-marathi-actress-amruta-khanvilkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये किस एक्ट्रेस के साथ 'खली बली' कर रहे रणवीर सिंह, दीपिका को हो सकती है जलन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किस एक्ट्रेस के साथ 'खली बली' कर रहे रणवीर सिंह, दीपिका को हो सकती है जलन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
'पद्मावत' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह का नाम इन दिनों हर एक की जुबान पर है। इस फिल्म को जहां बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला तो वहीं अब रणवीर सिंह ने इस फिल्म के सबसे फेमस गाने 'खली बली' पर मराठी एक्ट्रेस के साथ ऐसा डांस किया है जो रातोंरात वायरल हो गया।
Ranveer Singh
रणवीर सिंह Magnetic Maharashtra Convergence 2018 प्रोग्राम में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मराठी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर के साथ डांस करते हुए ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
Ranveer Singh
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें रणवीर सिंह अमृता के साथ 'खली बली' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में इन दोनों की मस्ती देखकर आप जरूर इंप्रेस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh
इस वीडियो की एक तस्वीर को अमृता ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है और साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। अमृता ने लिखा - 'हमेशा अच्छी चीजें एक पैकेज के रूप में आती है और मेरे लिए वह पैकेज सिर्फ रणवीर सिंह हैं। अपनी मौजूदगी से यह स्टार पूरे माहौल में एनर्जी भर देता है। आपका स्वभाव बहुत ही अच्छा है, आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।'
A post shared by Amruta Khanvilkar (@amrutakhanvilkar) on
विज्ञापन
Ranveer Singh
आपको बता दें, 'पद्मावत' फिल्म का 'खली बली' गाना काफी फेमस हुआ था। इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने न केवल रणवीर सिंह को एक - एक स्टेप सिखाया बल्कि चेहरे के एक्सप्रेशन को लेकर भी कई एक्सपेरिमेंट किये थे।
- Ranveer with #amrutakhanvilkar at the #magneticmaharashtra Event - She is so cute
A post shared by ranveerians fc official™ (@ranveerians_fc) on