शादी के बाद एक बच्चे की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता है चाहे फिर वो आम शादीशुदा कपल्स हों या कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी। जब माता पिता साथ होते हैं जो बच्चे की परवरिश करना थोड़ा आसान हो जाता है, लेकिन अगर कपल्स एक दूसरे से अलग रह रहे हों तो बच्चों की परवरिश में कई बार दिक्कत होने लगती है। बॉलीवुड के बहुत से कपल्स ऐसे हैं जो एक दूसरे से अलग हो गए और बच्चों को साथ रहने के लिए माता या पिता में से किसी एक को चुनना पड़ा। हालांकि बॉलीवुड की एक जोड़ी ऐसी भी है जो अलग रहते हुए भी अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर रही है।
बेटे हारुन की परवरिश इस तरह कर रहे रणवीर और कोंकणा
हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की जिन्होंने साल 2010 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद उनके बेटे हारुन का जन्म हुआ था। हालांकि आपसी सहमति से ये कपल साल 2015 में अलग हो गया था। वहीं साल 2020 में उनका तलाक भी हो गया। वहीं इसी साल अपने बेटे का 10वां जन्मदिन मनाने के लिए दोनों एक साथ आए। इसके साथ ही रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कैसे अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा के साथ मिलकर अपने बच्चे की शानदार परवरिश कर रहे हैं।
2 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा शर्मा
- फोटो : Social media
रणवीर ने बताया कि वो और कोंकणा पूरी कोशिश करते हैं कि अपने 10 साल के बेटे हारुन को उनके अलगाव से कोई दिक्कत ना महसूस हो। उन्होंने कहा कि, 'हमने उसकी परवरिश के लिए कोई कठिन नियम नहीं बनाए हैं। हारुन अपने माता पिता में से किसी के घर भी आने जाने के लिए आजाद है। वो जैसे चाहता है वैसे हम दोनों में से किसी के पास भी आ सकता है। फिलहाल वो हफ्ते के हिसाब से हम दोनों के घर आ रहा है'।
3 of 5
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी
- फोटो : फाइल
रणवीर ने कहा कि, 'भले ही हम अपने बेटे को कोई एक घर नहीं दे सकते ,लेकिन उसके लिए ये चीजें आसान बना सकते हैं। हमने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि अगर किसी हफ्ते हारुन मेरे साथ रह रहा है तो वो अपनी मां से नहीं मिल सकता या फिर अपनी मां के साथ रह रहा है तो मुझे नहीं देख सकता। जैसे लॉकडाउन में हम दोनों ही काम नहीं कर रहे हैं तो एक हफ्ते वो मेरे साथ रहता है और एक हफ्ते अपनी मां के साथ।
4 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : Facebook: @ranvirshorey
रणवीर ने आगे कहा कि, 'हमने अपने बेटे को किसी बंधन में नहीं बांधा है। अगर वो मेरे घर में रहते हुए भी मां के पास जाना चाहे तो जा सकता है। ऐसे में हमें बहुत आराम से इस व्यवस्था को लेकर चलना है। ये बात बहुत जरूरी है कि हम दोनों एक दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं उसका असर हमारे बच्चे पर ना पड़े'।
5 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणवीर और कोंकण ने 'आजा नचले', 'मिक्स डबल्स', 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्म में साथ काम किया था। फिल्मों के दौरान ही उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि शादी के बाद जब उन्हें लगने लगा कि वो अब साथ नहीं रह सकते तो उन्होंने तलाक का फैसला कर लिया और अलग हो गए। अब दोनों बेहद ही बढ़िया तरीके से अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं।