लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल की किस्मत ऐसी पलटी कि जनता, नेता और अभिनेता उनके फैन बन गए। सोशल मीडिया पर रानू की खूब चर्चा हो रही है। उनके गाने पर अब टिकटॉक स्टार भी एक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
जब ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर बने रानू मंडल के गाने के मीम्स, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों नेता रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल ये वीडियो किसी ने मजाक में बनाया है। इसमें दोनों नेताओं की वीडियो मिलाकर उसमें रानू मंडल की आवाज मिला दी गई है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखिए वीडियो...
हाल ही रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ दूसरा गाना 'आदत' रिकॉर्ड किया है। इसका वीडियो हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं हालांकि इसमें रानू गाने की बस शुरुआत ही कर रही होती हैं।
हिमेश ने कैप्शन में लिखा- 'तेरी मेरी कहानी' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक और गाना 'आदत'। फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में रानू मंडल की आवाज। इस आवाज का ही जादू है जिसमें वो आलाप ले रही हैं। आप सबके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on