फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Praises Small Budget Films Hanuman Ansh And Obsession Amid Udta Teer Release

आयुष्मान खुराना: छोटी बजट की फिल्मों पर एक्टर का बड़ा बयान, ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ पर कही ये बात

Tue, 29 Sep 2026 07:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 07:50 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने 'हनुमान अंश' और 'ऑब्सेशन' जैसी फिल्मों पर बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Praises Small Budget Films Hanuman Ansh And Obsession Amid Udta Teer Release
आयुष्मान खुराना - फोटो : X

विस्तार

आयुष्मान ने कम बजट में बनी फिल्मों ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ की सफलता पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि आज के दौर में ऐसी फिल्मों को ज्यादा बनाया जाना चाहिए, जो कम बजट में बनें और सीधे दर्शकों से जुड़ें।
विज्ञापन


ऐसी फिल्मों की जरूरत है
हाल ही में एक सेशन के दौरान आयुष्मान खुराना ने मौजूदा थिएटर बिजनेस पर बात की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ और ‘ऑब्सेशन’ दोनों बिल्कुल अलग तरह की फिल्में हैं, लेकिन दोनों का बजट कम है।
विज्ञापन


आयुष्मान ने कहा, 'हनुमान अंश और ऑब्सेशन दो अलग-अलग दुनिया की फिल्में हैं और कम बजट में बनी हैं। मुझे लगता है कि हमें ऐसी और फिल्में बनानी चाहिए। हमें बजट का ध्यान रखना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। यह सुनने में आसान लगता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Praises Small Budget Films Hanuman Ansh And Obsession Amid Udta Teer Release
हनुमान अंश और ऑब्सेशन - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने बताया फिल्म की सफलता का राज
आयुष्मान के मुताबिक, आज दर्शकों के पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बड़े कलाकारों और फिल्मों को देखने का मौका है। ऐसे में किसी फिल्म की सफलता सिर्फ बड़े स्टार या बड़े बजट पर निर्भर नहीं करती। फिल्म की कहानी और उसकी सच्चाई दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में अहम भूमिका निभाती है।

इस सेशन में फिल्ममेकर श्रीराम राघवन और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के इंडिया थिएट्रिकल के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर डेंजिल डायस भी मौजूद थे।

Ayushmann Khurrana Praises Small Budget Films Hanuman Ansh And Obsession Amid Udta Teer Release
फिल्म 'उड़ता तीर' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?  
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार हैं। 'उड़ता तीर' 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- विद्या बालन: 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस, नई फिल्म की शुरू हुई शूटिंग; कब होगी रिलीज?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed