फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan Reunites With R Balki For New Tamil Film After 17 Years

विद्या बालन: 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस, नई फिल्म की शुरू हुई शूटिंग; कब होगी रिलीज?

Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

Vidya Balan: विद्या बालन एक बार फिर फिल्ममेकर आर. बाल्की के साथ काम करने जा रही हैं। दोनों करीब 17 साल बाद साथ लौटे हैं। विद्या ने अपने नए तमिल प्रोजेक्ट की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Vidya Balan Reunites With R Balki For New Tamil Film After 17 Years
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya

विस्तार

विद्या बालन और आर. बाल्की इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। अब करीब 17 साल बाद विद्या और बाल्की की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
विद्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक झलक शेयर की। तस्वीर में वह हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और लंबे बालों की चोटी बनाई हुई है। अपने इस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा, 'नई शुरुआत। आर. बाल्की के साथ नई तमिल फिल्म।'
विज्ञापन


फिलहाल फिल्म की कहानी या विद्या के किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने भी प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादातर जानकारी को सीक्रेट रखा है। विद्या की सोशल मीडिया पोस्ट से सिर्फ इतना पता चला है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vidya Balan Reunites With R Balki For New Tamil Film After 17 Years
विद्या बालन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगी विद्या
  • विद्या बालन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
  • वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी।
  • इस फिल्म में वह कांथा का किरदार निभा रही हैं।
  • फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • विद्या बालन के पास अक्षय कुमार के साथ एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म भी है।
  • इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।
  • फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

ये भी पढ़ें- जुबिन नौटियाल: सिंगर के घर गूंजी किलकारी, गणेश चतुर्थी पर हुआ बेटे का जन्म; इसी साल अप्रैल में की थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed