{"_id":"6abbef8db9a98cbe50074244","slug":"vimal-ad-case-maharashtra-fda-receives-responses-from-shah-rukh-khan-ajay-devgn-and-tiger-shroff-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन मामला: शाहरुख-अजय और टाइगर भेजे गए नोटिस के मिले जवाब, तुकाराम मुंडे ने दी जानकारी; आगे बढ़ी कार्रवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विज्ञापन मामला: शाहरुख-अजय और टाइगर भेजे गए नोटिस के मिले जवाब, तुकाराम मुंडे ने दी जानकारी; आगे बढ़ी कार्रवाई
Tue, 29 Sep 2026 10:42 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:42 PM IST
सार
Vimal Elaichi Ad Controversy: विमल विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजे गए नोटिस के मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
विमल पान मसाला विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं नोटिस भेजे थे। यह नोटिस तंबाकू-सिगरेट के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े थे। अब तीनों एक्टर्स की ओर से जवाब मिल चुका है, जिसकी जानकारी तुकाराम मुंडे ने दी है।
आगे की कार्रवाई जारी
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने बताया कि तीनों अभिनेताओं की ओर से नोटिस का जवाब मिल चुका है। तुकाराम मुंडे ने बताया कि तीन में से दो अभिनेताओं ने सुनवाई की मांग की थी। दोनों की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई है। अब इस मामले में आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर ने कहा, 'तीनों के जवाब आ चुके हैं। उनमें से दो ने सुनवाई की मांग की थी। उनकी सुनवाई कल पूरी हो गई और अब हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।' फिलहाल इस मामले में आगे क्या फैसला लिया जाता है, इसका इंतजार है।

#WATCH | Mumbai: On notices to Bollywood actors Shah Rukh Khan, Ajay Devgn and Tiger Shroff over Vimal advertisement, Maharashtra FDA Commissioner Tukaram Mundhe says, "Regarding those notices, responses from all three have come. Two of them had asked for a hearing. Their hearing… pic.twitter.com/0MV5yNtNua
— ANI (@ANI) September 29, 2026
तुकाराम मुंडे
- फोटो : अमर उजाला
क्या था मामला, किस बात पर थी आपत्ति?
बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र FDA द्वारा तीन अभिनेताओं को 'विमल इलायची' के विज्ञापन में दिखने के लिए जारी किए गए 'कारण बताओ नोटिस' से जुड़ा है।
रेगुलेटर का आरोप था कि यह कैंपेन 'विमल पान मसाला' के लिए सरोगेट विज्ञापन जैसा था, एक ऐसा प्रोडक्ट जिस पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध है और उसने अभिनेताओं से विज्ञापन में उनकी भागीदारी के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 100 पार के पार हुई ‘द पैराडाइज’, 'द वन' के लिए खास रहा पहला हफ्ता; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन