स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल कई बार ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं। पिछले दिनों रानू मंडल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो हैवी मेकअप में दिखीं। इस फोटो को लेकर रानू मंडल को जमकर ट्रोल किया गया। अब इस पर उनकी बेटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने कहा कि 'मां को इस तरह ट्रोल किए जाने से मैं दुखी हूं। मां को हमेशा से एटीट्यूड की दिक्कत रही है जिससे कई समस्याएं आ जाती हैं। लोगों को समझना चाहिए कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
3 of 5
Ranu Mondal with daughter
- फोटो : Facebook
एलिजाबेथ ने कहा कि भले ही कुछ लोग उनकी मां को ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उनके गाने को प्यार करते रहेगें। बता दें कि कानपुर में आयोजित एक इवेंट में रैंप वॉक के दौरान रानू का मेकअप किया गया था जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था। बस फिर क्या सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका मजाक बनाने लगे। हालांकि कुछ लोग उनके बचाव में भी उतरे और ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई।
4 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
इस दौरान रानू मंडल ही नहीं मेकअप आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया। बाद में मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का मेकअप करते हुए वीडियो भी शेयर किया। आर्टिस्ट ने बताया कि 'रानू का काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फेक फोटो ने सब कुछ बिगाड़ दिया।'
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
मेकअप आर्टिस्ट ने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं। एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की और दूसरी वो फोटो जिसको एडिट किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं। हमें भी देखकर हंसी आई, लेकिन दूसरे को ठेस पहुंचाकर हंसना गलत है।'
सूरज बड़जात्या के बेटे के रिसेप्शन में सलमान-माधुरी पर टिकी निगाहें, रेखा के आगे तो सब फेल