{"_id":"61568f928ebc3e965872a9ab","slug":"ranu-mondal-back-again-sings-viral-song-manike-mange-hite-watch-video-watch-her-new-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: एक गाने से स्टार बनीं रानू मंडल की लाइमलाइट में आने की दोबारा कोशिश, यूजर्स बोले- किस्मत एक बार ही...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: एक गाने से स्टार बनीं रानू मंडल की लाइमलाइट में आने की दोबारा कोशिश, यूजर्स बोले- किस्मत एक बार ही...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह मशहूर हस्ती बन गईं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन है ना कामयाबी कब किसी के हाथ से निकल जाए कहा नहीं जा सकता। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में दोबारा अंधेरा छा गया। पिछले कई महीनों से वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता।
सामने आया नया वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रानू श्रीलंकाई गाना 'Manike Mange Hite' गाते हुए दिखाई दे रही हैं। हमेशा साड़ी में नजर आने वाली रानू इस बार लाल रंग की टी शर्ट में दिखाई दे रही हैं।
रानू मंडल फिर एक बार फिर चर्चा में हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बार-बार वायरल होने से कामयाबी नहीं मिलती। एक यूजर ने तो उनके गाने को डिजास्टर बताया है। एक अन्य यूजर ने लिखा,'अब ना इसको कोई देखना पसंद करता है और ना ही सुनना'।
3 of 5
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें कार के बाहर माइक पकड़े लता जी का गाना गाते नजर आ रही थीं। हालांकि उनकी वेशभूषा फिर से पुरानी वाली ही थी। बता दें, कोरोना वायरस की वजह से रानू की हालत फिर से खस्ता हो गई। खबर है कि रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर रानू के बारे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स कह रहे हैं चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। फिल्म का गाना 'तेरी-मेरी कहानी' काफी हिट हुआ था। इसके बाद एक फैन द्वारा सेल्फी मांगने पर गुस्सा करने के चलते वो काफी ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
रानू मंडल
- फोटो : Social Media
बता दें कि रानू मंडल अचानक ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन गईं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।