रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी अपने गाने को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर। अब एक बार फिर रानू मंडल खबरों में बनी हुई हैं। उनकी तस्वीर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सामने आई है। तस्वीर में रानू मंडल अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अब इस तस्वीर का सच क्या है आइए आपको बताते हैं।
क्या रानू मंडल के साथ हुई हार्दिक पांड्या की सगाई, जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच
तस्वीर में रानू मंडल के पीछे हार्दिक पांड्या हैं। तस्वीर को देखकर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या की ये सगाई की तस्वीर तो है लेकिन ये तस्वीर फोटोशॉप्ड है जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हार्दिक ने ये पोज अपनी मंगेतर के साथ दिया था जिसे किसी यूजर ने रानू मंडल से जोड़ दिया।
बीते दिनों हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई कर ली। सगाई की तस्वीरें हार्दिक पांड्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाते हुए पोज दे रही थीं।
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
हार्दिक और नताशा ने इसी साल एक जनवरी 2020 को सगाई कर ली थी। सोशल मीडिया पर जब दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो सभी हैरान रह गए थे। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा था- 'मैं तेरा-तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान'।
नताशा ने साल 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से डेब्यू किया था। साल 2014 में नताशा 'बिग बॉस 8' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। वो करीब एक महीने तक 'बिग बॉस' के घर में रही थीं। इसके अलावा नताशा को रैपर-सिंगर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से काफी लोकप्रियता मिली। उन्हें 'डीजे गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा।
शादी के बाद पहली बार इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन का मिला साथ